Homeमध्यप्रदेशछतरपुर में ट्रक ड्राइवर का मिला शव:होली की दिन से था लापता,...

छतरपुर में ट्रक ड्राइवर का मिला शव:होली की दिन से था लापता, परिजन बोले- कारणों की जांच करें पुलिस

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के हरद्वारपुर गांव में होली की दोज के दिन से लापता एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। युवक का शव गांव के पास स्थित पहाड़ पर पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान मुकुंद यादव उर्फ बालमुकुंद (26) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और सागर में एक व्यापारी के यहां ट्रक चलाता था। परिवार में हुई शादी और होली के त्योहार के लिए वह अपने घर आया हुआ था। मृतक के चाचा किशन यादव ने बताया कि गुरुवार, होली के दिन दोपहर बालमुकुंद गांव के बाहर सड़क पर बैठा था। चाचा ने उसे शराब न पीने की सलाह दी थी। इसके बाद से ही वह लापता हो गया था। शाम के समय एक बकरी चराने वाले ने बताया कि बालमुकुंद पहाड़ी पर पड़ा है। परिजन उसे वहां से उठाकर लाए और तुरंत लवकुशनगर के उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन हनुमत यादव ने बताया कि बालमुकुंद ने होली के मौके पर शराब पी रखी थी, लेकिन गुरुवार दोपहर तक वह ठीक था। दोपहर से ही वह गायब था और घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मौत की वजह पर आशंका व्यक्त की है, उनका कहना है कि यह अधिक शराब, कोई जहरीला पदार्थ या प्राकृतिक मौत हो सकती है, जो जांच का विषय है। थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here