Homeमध्यप्रदेशचॉकलेट में निकला कॉकरोच और फफूंद:बदबू आने पर परिवार को दिखाई, कहा-...

चॉकलेट में निकला कॉकरोच और फफूंद:बदबू आने पर परिवार को दिखाई, कहा- ये लापरवाही गंभीर, शिकायत करेंगे

नामी ब्रांड की चॉकलेट में भी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहपुरा-भिटौनी इलाके में एक 14 वर्षीय छात्र द्वारा खरीदी गई कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद मिलने का मामला सामने आया है। कक्षा 8वीं के छात्र अंश सेन ने पास की किराना दुकान से ₹55 की चॉकलेट खरीदी थी। घर पहुंचकर जैसे ही उसने रैपर खोला, चॉकलेट में मरा हुआ कॉकरोच, उसके अंडे और फफूंद दिखाई दी। साथ ही उसमें से बदबू भी आ रही थी। अंश ने तुरंत यह चॉकलेट अपने परिवार को दिखाई। परिजनों के मुताबिक, चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 अंकित है। यानी उत्पाद अभी वैध अवधि में था, फिर भी उसमें खराबी मिली। खाते तो हो सकता था नुकसान अंश के परिचित मोनू जसवाल ने बताया कि अगर बच्चा यह चॉकलेट खा लेता, तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है। परिवार ने चॉकलेट को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख लिया है। मामले में खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में मामला दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। तीन तस्वीरों में देखिए केसे रैपर खोलते ही चॉकलेट से कॉकरोच निकला यह खबर भी पढ़ें पनीर बुलाया…चिकन निकला, VIDEO:इंदौर में चिली पनीर की जगह घर पहुंचा नॉनवेज इंदौर में नवरात्रि के दौरान फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। व्रत और पूजा के बीच एक परिवार को वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी गई। इससे आहत होकर परिवार ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला गुलाबबाग का है। मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने Zomato के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक (रोटी, बटर पनीर, चावल आदि) के साथ चिली पनीर ऑर्डर किया। करीब 363 रुपए के इस ऑर्डर की डिलीवरी 15 मिनट में हो गई। नॉनवेज देखकर परिवार रह गया स्तब्ध

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here