Homeमध्यप्रदेशचाय बागान में शिवराज की रील, कई कैमरों से शूटिंग:सिंधिया ने मंत्रियों...

चाय बागान में शिवराज की रील, कई कैमरों से शूटिंग:सिंधिया ने मंत्रियों और अधिकारियों को दौड़ाया; भाषण के दौरान लटक गया मंत्री का माइक

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। चाय के बागान में शिवराज, कांग्रेस ने किया तंज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान असम में चुनाव प्रचार के दौरान चाय बागान में पहुंच गए। यहां उन्होंने महिला श्रमिकों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनसे बातचीत की। इसका वीडियो भी सामने आया है, लेकिन कांग्रेस ने इसमें ‘बिहाइंड द सीन’ तलाश लिया। वीडियो शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने लिखा- किसानों के लिए कुछ करूं या न करूं, रील के लिए सब कुछ कर लूंगा। दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि शिवराज सिंह चाय बागान में हैं। उनके आसपास कई लोग कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उनके हर मूवमेंट को आगे-पीछे और अलग-अलग एंगल से शूट किया जा रहा है। बस फिर क्या था, कांग्रेस को मुद्दा मिल गया। राजनीति में ऐसे मौके हाथ से जाएं, ऐसा भला कब होता है। ट्रॉली पर चढ़े पटवारी, किसानों से किया संवाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां एक ओर चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उनके संसदीय क्षेत्र विदिशा में किसानों के बीच पहुंच गए। जीतू पटवारी एक मंडी में पहुंचे, जहां वे गेहूं से भरी ट्रॉली पर चढ़ गए। किसानों से उपज तुलाई और दाम को लेकर बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। पटवारी ने किसानों के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के कृषि मंत्री मध्य प्रदेश से हैं, लेकिन उनके ही संसदीय क्षेत्र में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। पटवारी ने कहा- उनकी यहां खेती-बाड़ी है। वे यहां रील बनाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे रायसेन में होने वाले कृषि मेले में जाएंगे और एक किसान के रूप में शिवराज सिंह चौहान से मिलकर अपनी बात रखेंगे। पटवारी ने खुद को असली किसान पुत्र बताया। अब चर्चा यह है कि नेता भली-भांति जानते हैं कि सत्ता तक पहुंचने की राह किसानों के आशीर्वाद से होकर गुजरती है। यही वजह है कि चाहे जीतू पटवारी हों या शिवराज सिंह चौहान, हर कोई किसानों का सबसे बड़ा हितैषी बनने की होड़ में नजर आ रहा है। सिंधिया ने अचानक लगाई दौड़, फिर सब भागे ग्वालियर में एलिवेटेड रोड का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अचानक दौड़ लगा दी। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। सिंधिया जैसे ही दौड़े उनके साथ मौजूद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, भाजपा नेता-कार्यकर्ता, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी मजबूरी में दौड़ लगाना पड़ी। दरअसल, निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने देखा कि उनके साथ चल रहे लोग थोड़े थके हुए नजर आ रहे हैं। उनमें ऊर्जा भरने के लिए उन्होंने खुद ही दौड़ना शुरू कर दिया। उनके पीछे-पीछे भागते कई नेता और अधिकारी हांफते नजर आए। इतना ही नहीं, जब सिंधिया दौड़ रहे थे, तब इस पूरे घटनाक्रम को कैद करने के लिए कैमरामैन को भी खूब मशक्कत करना पड़ी। दौड़ते-दौड़ते उन्होंने केंद्रीय मंत्री के इस मूवमेंट को कैमरे में रिकॉर्ड किया, वहीं कुछ कैमरामैन तो उलटे दौड़ते भी नजर आए। अब लोग चुटकी ले रहे हैं कि राजनीति भी किसी रेस से कम नहीं। यहां स्पीड बनाए रखना जरूरी है, वरना पीछे छूटना तय है। मंत्री के भाषण के दौरान नीचे झुक गया माइक झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने मंच से खुद की ही पीठ थपथपा ली। वे ‘संकल्प से समाधान’ शिविर में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनता के आवेदनों के निराकरण पर कहा- मैं खुद कभी 100 में 100 नंबर नहीं ला पाया, लेकिन यहां के प्रशासन ने यह कर दिखाया है। प्रभारी मंत्री होने के नाते मैं खुद की पीठ थपथपा रहा हूं। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ। भाषण के बीच अचानक माइक नीचे की ओर झुक गया। इस पर मंत्री ने उसे ठीक करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- तुम तो ठीक रहो यार। अब इस पूरे घटनाक्रम पर लोग चुटकी ले रहे हैं कि लगता है माइक को भी मंत्री की बात कुछ खास जंची नहीं। इनपुट सहयोग – कपिल जैन (विदिशा), रामेंद्र परिहार (ग्वालियर), संजय पी लोढ़ा (झाबुआ) यह भी पढ़ें …
सीएम को एनएसजी कमांडो में दिखे बजरंगबली और स्पाइडरमैन; सिंधिया के कार्यक्रम में खाने पर टूट पड़े लोग भोपाल में एनएसजी कमांडोज ने आतंकवादियों से मुकाबला करने की डेमो प्रस्तुति दी। उनके एक्शन देखकर सीएम डॉ. मोहन यादव भी दंग रह गए। उन्होंने कमांडोज की तुलना बजरंगबली से कर दी। साथ ही ट्रेंड डॉग को उन्होंने स्वान देवता और कालभैरव के गण कहकर संबोधित किया। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here