Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज:ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक,...

ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज:ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

ग्वालियर में इन दिनों मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह शहर में ठंडी हवाओं के कारण 10 बजे तक भी अल सुबह जैसी ठंडक महसूस की गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार शाम को हुई बारिश का असर शुक्रवार सुबह साफ दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मौसमी सिस्टम का प्रभाव चंबल अंचल में भी देखने को मिल रहा है। बारिश का अलर्ट गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ले ली। बारिश और रातभर चली ठंडी हवाओं ने गर्मी को पूरी तरह कम कर दिया। विभाग ने अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह मौसम में इस बदलाव को देखते हुए चिकित्सकों ने सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार अचानक बदलते तापमान का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ सकता है। डॉ. अजय पाल ने सलाह दी है कि बच्चों को एसी से दूर रखें, हल्की ठंडी हवा में रखें और पूरे कपड़े पहनाएं। साथ ही बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here