Homeमध्यप्रदेशग्वालियर-मुरैना रोड पर ट्रक ने कार चालक को कुचला:एक्सीडेंट के बाद भाग...

ग्वालियर-मुरैना रोड पर ट्रक ने कार चालक को कुचला:एक्सीडेंट के बाद भाग रहे ट्रक को रोक रहा था, ट्रक की चपेट में आने से मौत

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक कार चालक की मौत हो गई है। ट्रक ने पहले कार में कट मारा था। एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने ओवर टेक कर कार रोकी और उतरकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पर ट्रक की चपेट में आकर वह पहिए के नीचे कुचल गया। घटना मंगलवार रात पुरानी छावनी में रायरू स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मुरैना की तरफ से आ रहा था ट्रक ग्वालियर शहर में शेख की बगिया निवासी शिवांग पिता चवणप्रकाश धनावत (33) मंगलवार को अपनी कार से मुरैना की ओर से ग्वालियर शहर की तरफ आ रहा था। वह रायरू पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार में कट मार दिया। इससे नाराज होकर शिवांग ने अपनी कार सड़क किनारे लगाई और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद ही ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आकर शिवांग ट्रक के पहियों के नीचे कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तत्काल पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here