Homeमध्यप्रदेशगोवा में भोपाल के परिवार काे थार ने मारी टक्कर:बुजुर्ग की मौत,...

गोवा में भोपाल के परिवार काे थार ने मारी टक्कर:बुजुर्ग की मौत, बेटी का बर्थडे मनाने गए थे; हादसे में कार के परखच्चे उड़े

भोपाल से बेटी का जन्मदिन मनाने गोवा गया एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लीला शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटी रुचिका और 3 माह बच्ची सहित अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। मृतक की पहचान भगत राम शर्मा के रूप में हुई है, जो भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित सिग्नेचर S9 में रहते थे। हादसा सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भगत राम शर्मा को सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय कार में मौजूद परिवार के दामाद तुषार ने दैनिक भास्कर को बताया कि थार बहुत तेज गति से आ रही थी। हम अपनी लेन में सामान्य स्पीड से जा रहे थे। अचानक दूसरी तरफ से थार इतनी तेज आई कि हमें मौका ही नहीं मिला। उसकी स्पीड 100 से ज्यादा रही होगी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पूरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। थार में 5 लड़कियां और एक लड़का सवार थे। सभी नशे में थे। हादसे के बाद सीट बदल ली गई तुषार का गंभीर आरोप है कि दुर्घटना के समय गाड़ी एक लड़की चला रही थी, लेकिन हादसे के बाद किसी और ने ड्राइविंग सीट ले ली। लोकल लोग भी गवाह हैं। एक्सीडेंट के तुरंत बाद सीट बदल ली गई। हमें न्याय चाहिए और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। देखें हादसे की तस्वीरें…’ पुलिस ने कहा- लड़का ही चला रहा था गोवा के अजुना थाने के सब-इंस्पेक्टर साईं किनलेकर ने दैनिक भास्कर को बताया कि लड़की के गाड़ी चलाने की बात अफवाह है। जांच में आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए हैं। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गाड़ी एक युवक चला रहा था। उसका नाम शौर्य है और वह दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों वाहन रेंट-ए-कैब थे और घटना के बाद विधिवत पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई है। परिवार ने जांच पर जताया असंतोष दामाद तुषार ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि उन्हें पूरी जांच पारदर्शी तरीके से किए जाने की उम्मीद है। उनका कहना है कि मामले में कई पहलू सामने आने बाकी हैं और सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल घायल परिवारजन गोवा में ही उपचाराधीन हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here