Homeमध्यप्रदेशगेहूंखेड़ा, वंदना नगर-हमीदिया रोड पर कल बिजली कटौती:भोपाल के 35 इलाकों में...

गेहूंखेड़ा, वंदना नगर-हमीदिया रोड पर कल बिजली कटौती:भोपाल के 35 इलाकों में असर; अशोका कॉलोनी, जानकी अपॉर्टमेंट में भी सप्लाई नहीं

भोपाल के करीब 35 इलाकों में रविवार को 30 मिनट से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें हमीदिया रोड, वंदना नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, गेहूंखेड़ा, जानकी अपॉर्टमेंट, शाहजहांनाबाद, अशोका कॉलोनी, अंसल ग्रीन समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक इंद्रप्रस्थ, सन सिटी, इंद्रविहार, आदित्य एवेन्यू, मनुआभान टेकरी एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, सज्जाद कॉलोनी, दवा बाजार, नादरा बस स्टैंड, चेतन मार्केट, मलिक मार्केट, शाहजहांनाबाद, नूरमहल रोड, अशोका कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर एवं आसपास। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, वंदना नगर, मधुबन हाइट्स, सांई रेजीडेंसी एवं आसपास के इलाके। सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, राधापुरम, कृष्णापुरम, शिवालय परिसर, अनुजा विलेज, ओप्टेल कुंज एवं आसपास के क्षेत्र।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here