Homeमध्यप्रदेशगुड़ी पड़वा पर उज्जैन में हिंदू नववर्ष का आगाज:सीएम मोहन यादव ने...

गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में हिंदू नववर्ष का आगाज:सीएम मोहन यादव ने नैवेद्य लोक का लोकार्पण किया, गायक विशाल मिश्रा ने दी प्रस्तुती

उज्जैन में गुड़ी पड़वा के अवसर पर हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत का आगाज गुरुवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। सुबह रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और शिप्रा नदी में स्नान-पूजन कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने शंखनाद कर नववर्ष का स्वागत किया, वहीं विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए। धार्मिक मान्यता के अनुसार सृष्टि की रचना भगवान महाकाल की प्रेरणा से ब्रह्मा द्वारा की गई थी, इसलिए इस दिन ब्रह्मध्वज का विशेष महत्व माना जाता है। महाकालेश्वर मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया। सीएम यादव ने नैवेद्य लोक का शुभारंभ किया देर शाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नानाखेड़ा क्षेत्र में विकसित 36 दुकानों के कॉम्प्लेक्स ‘नैवेद्य लोक’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर आइसक्रीम और गर्म दूध का आनंद भी लिया। साथ ही देवास रोड स्थित करीब 8.30 करोड़ रुपए की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के तरणताल का लोकार्पण किया। इस आधुनिक तरणताल में 25×50 मीटर का मुख्य पूल, बच्चों के लिए अलग पूल, 200 से अधिक क्षमता वाली दर्शक दीर्घा, पार्किंग, फूड कोर्ट, फिल्टर प्लांट, शावर और वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गायक विशाल मिश्रा ने दी प्रस्तुती रात में शहर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रोन शो और लेजर शो मुख्य आकर्षण रहे। राम घाट दत्त अखाड़ा घाट पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लेजर शो की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। वहीं प्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने शिप्रा तट पर अपने गीतों से माहौल को भक्ति और उत्साह से भर दिया। विक्रम महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर ड्रोन तकनीक से हम भगवान के दर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसका दुरुपयोग किस तरह हो रहा है, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान उन्होंने शिप्रा नदी में नौकायन भी किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here