Homeमध्यप्रदेशखंडवा में मालगाड़ी से LPG गैस लीकेज:पनवेल से जबलपुर जा रही ट्रेन...

खंडवा में मालगाड़ी से LPG गैस लीकेज:पनवेल से जबलपुर जा रही ट्रेन के 1 वैगन से रिसाव; 3 घंटे तक 6 ट्रेनें प्रभावित रहीं

मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर रविवार रात 9:30 बजे महाराष्ट्र के पनवेल से जबलपुर (बिटौनी) जा रही भारत पेट्रोलियम की मालगाड़ी (32 वैगन) से एलपीजी (LPG) गैस का लीकेज होने का मामला सामने आया है। स्टाफ बदलने के दौरान बदबू आने पर रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज वाले 1 वैगन को बाकी 31 वैगन से अलग कर आइसोलेट किया। बचाव के लिए पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है और बाकी 31 वैगन वाली ट्रेन को जबलपुर रवाना कर रात 12:30 बजे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। स्टाफ बदलने के दौरान आई बदबू, आइसोलेट किया वैगन घटना रविवार रात 9:30 बजे की है। एलपीजी गैस के 32 वैगन से भरी ट्रेन खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी थी। इसी दौरान यहां ट्रेन का स्टाफ बदला गया। नई टीम को स्मैल (बदबू) आने पर चेकिंग की गई, जिसमें एक वैगन से लीकेज का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे। टेक्निकल टीम की मदद से लीकेज वैगन को ट्रेन से अलग कर दूर आइसोलेट किया गया। एहतियात के तौर पर लीकेज वाले वैगन को गीले बारदान (बोरियों) और गीली बालू रेत से ढंक दिया गया। 3 घंटे की मशक्कत, राजधानी-मंगला सहित 6 ट्रेनें प्रभावित लीकेज वैगन को अलग करने और स्थिति को सुरक्षित करने में प्रशासन को करीब 3 घंटे का समय लगा। रात 12:30 बजे अधिकारी मौके से रवाना हुए। इस पूरे घटनाक्रम के कारण रेलवे यातायात भी बाधित हुआ और राजधानी व मंगला एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनें प्रभावित रहीं। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद रात 12:30 बजे से ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। कलेक्टर बोले- पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है मौके पर पहुंचे कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि, “32 वैगन वाली ट्रेन में एलपीजी गैस भरी हुई थी। एक वैगन में लीकेज पाया गया। जिसे आइसोलेट करके फर्स्ट एड के रूप में गीली बोरियों से ढ़का गया हैं। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। टीम वहां से रवाना हो गई हैं। एक वैगन में इतनी गैस भरी रहती है कि, यदि हादसा होता तो पूरा शहर दहल सकता था।” देखिए तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here