Homeमध्यप्रदेशकेन नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनें डूबीं, मौत:छतरपुर में रामनवमी...

केन नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनें डूबीं, मौत:छतरपुर में रामनवमी पर दर्शन के बाद हादसा; एक को बचाने गई दूसरी भी डूबी

छतरपुर जिले में रामनवमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोयरा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास केन नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। महाराजपुर निवासी दोनों बहनें परिवार के साथ गोयरा स्थित विंध्यवासिनी माता मंदिर दर्शन करने गई थीं। लौटते समय वे रामपुर पुल के नीचे केन नदी में नहाने चली गईं। एक का पैर फिसला, बचाने गई दूसरी भी डूबी नहाते समय एक युवती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी चचेरी बहन भी नदी में कूद गई, लेकिन दोनों ही डूब गईं। मृतक युवतियों की पहचान माया कुशवाहा और रोशनी कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों महाराजपुर के टटम कुशवाहा परिवार की सदस्य थीं। पुलिस ने निकाले शव, जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। रामनवमी के मौके पर हुआ यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक का कारण बन गया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here