केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें 2030-35 के नए पर्यावरण लक्ष्य तय करना, ₹28,840 करोड़ की मोडिफाइड UDAN योजना को मंजूरी और इमिग्रेशन सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए IVFRT 3.0 शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में इन फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने मोडिफाइड रीजनल एयर कनेक्टिविटी योजना UDAN 2.0 को मंजूरी दी है। इस पर 28,840 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस योजना तहत 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। कैबिनेट ने इमिग्रेशन, वीजा और विदेशी नागरिक ट्रैकिंग से जुड़ी IVFRT योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा ₹1,800 करोड़ की IVFRT 3.0 योजना के तहत AI, फेस रिकग्निशन और आधार आधारित तकनीकों का उपयोग कर सिस्टम को और आधुनिक बनाया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत ने उत्सर्जन तीव्रता (एमिशन इंटेंसिटी) में 36% की कमी हासिल कर ली है और देश की 52% बिजली क्षमता अब नॉन-फॉसिल स्रोतों से आ रही है। इसके अलावा 2.3 बिलियन टन का कार्बन सिंक भी तैयार किया गया है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
