Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे 'मामा कोचिंग':गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री...

केंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे ‘मामा कोचिंग’:गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएंगे, जन्मदिन पर ले रहे 5 संकल्प

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले के भैरूंदा में मामा कोचिंग शुरू करेंगे। जहां विदिशा संसदीय क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग मिलेगी। इसमें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं शामिल हैं। दरअसल, शिवराज 5 मार्च को अपने 66वें जन्मदिन पर 5 संकल्प लेने जा रहे हैं। ये पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े हैं। शिक्षा से जुड़े प्रण के तहत मामा कोचिंग में कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग ऑनलाइन भी होगी ताकि जो छात्र सेंटर तक नहीं आ पा रहे हैं, वे अपने घर पर रहकर इसका फायदा ले सकें। विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में 100-100 स्टूडेंट्स का पहला बैच जल्द शुरू होगा। इसके लिए 5 मार्च से फार्म भरे जाएंगे। स्वागत में माला, गुलदस्ते-गिफ्ट की जगह पौधे
शिवराज ने अपने दोनों मंत्रालयों- केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय में यह परंपरा शुरू करा दी है कि विभागीय कार्यक्रमों में गुलदस्ते, शॉल और मोमेंटो के बजाय पौधे भेंट करके स्वागत करें। वे सरकारी और बीजेपी के कार्यक्रमों में भी यही नवाचार शुरू करने की अपील करेंगे। पौधे लगाने वाले लोग क्यूआर कोड के जरिए अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड करके शिव वृक्ष मित्र बन सकेंगे। आठों विधानसभाओं में मोबाइल हॉस्पिटल चलाएंगे
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में मोबाइल हॉस्पिटल (चलित अस्पताल) भी शुरू करेंगे। इनमें हमेशा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा, जो बीमार लोगों की जांच कर उपचार मुहैया कराएगा। मोबाइल हॉस्पिटल की व्यवस्था सांसद निधि से होगी जबकि इसे चलाने के लिए जनसहयोग लिया जाएगा। दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, टॉपर्स का सम्मान
शिवराज अपने संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगों को खोजकर उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देंगे। इसकी शुरुआत वे विदिशा से कर चुके हैं। इसके अलावा वे विदिशा संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले टॉप थ्री स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगे। इस प्रकल्प को उन्होंने प्रेम सुंदर प्रतिभा सम्मान नाम दिया है। पत्नी साधना सिंह भी चलाती हैं फ्री कोचिंग संभावना शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने साल 2021 के कोरोनाकाल में भोपाल के लिंक रोड स्थित अपने सरकारी आवास B 8/74 पर ‘संभावना’ कोचिंग की शुरुआत की थी। इस कोचिंग में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री कराई जाती है। अब तक 8 बैच में करीब 900 बच्चे कोचिंग कर चुके हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा के कई टॉपर भी इस कोचिंग से पढ़कर बड़े पदों पर सिलेक्ट हुए हैं। 2021 की परीक्षा में थर्ड रैंक पाने वाली पूजा सिंह और 2023 में सेकंड रैंक लाने वाले भुवनेश सिंह चौहान भी इसी कोचिंग से पढ़े हैं। ये खबर भी पढ़ें… शिवराज के नए बंगले का नाम ‘मामा का घर’ पूर्व मुख्यमंत्री शि‌वराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने नए बंगले का नाम बदलकर ‘मामा का घर’ रख दिया है। उन्होंने कहा- पूरा प्रदेश मेरा परिवार है। परिवार के रिश्ते दिल के रिश्ते होते हैं, आत्मा के रिश्ते होते हैं। यह पदों के साथ नहीं बदलते, इसलिए भाई और बहन, भांजे-भांजियों से मेरा प्यार का रिश्ता है। इस रिश्ते की डोर कभी टूटेगी नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here