Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री को गर्ल्स हॉस्टल में कच्ची रोटियां मिलीं...VIDEO:वीरेंद्र खटीक कुक से...

केंद्रीय मंत्री को गर्ल्स हॉस्टल में कच्ची रोटियां मिलीं…VIDEO:वीरेंद्र खटीक कुक से बोले- ये अधपकी हैं, इन्हें सेंकने की जरूरत, अपनी बेटियां समझकर बनाओ

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक रविवार को निवाड़ी के पृथ्वीपुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंचे। निरीक्षण के समय मेस में भोजन तैयार किया जा रहा था। मंत्री खटीक ने भोजन की क्वालिटी चेक की। रोटियां अधपकी मिलीं। पूरी तरह से सिकी नहीं थीं। इस दौरान मंत्री खटीक ने हॉस्टल में खाना बनाने वाली महिला को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि रोटियां थोड़ी कच्ची हैं। ठीक से सेंकने की जरूरत है। इन बेटियों को अपनी बेटी समझकर भोजन बनाओ और खिलाओ। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 3 तस्वीरें देखिए… मंत्री ने हॉस्टल में छात्राओं से बातचीत की
डॉ. खटीक ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बिजली व्यवस्था, पेयजल, पलंगों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार आपकी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर काम कर रही है। आप लोग अच्छे से पढ़ाई करिए। व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं का भी ऑब्जर्वेशन किया। उन्होंने संबंधित स्टाफ को आवश्यक सावधानी बरतने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण केंद्रीय मंत्री के निवाड़ी जिले के निर्धारित दौरे के दौरान किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here