कोरबा जिले में पदस्थ कृषि मंडी अधिकारी को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक साल पहले व्यापम की परीक्षा पास कर राहुल साहू (33) और पीड़िता मंडी अधिकारी बने थे। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। राहुल ने शादी का वादा कर लड़की से कई बार संबंध बनाए। राहुल कटघोरा में पदस्थ था, पीड़िता दूसरे जिले में पदस्थ थी। दोनों 6 फरवरी 2026 को शादी करने वाले थे। शादी की डेट तय हो गई थी। लेकिन राहुल ने अचानक मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरी कहानी जानकारी के मुताबिक, अधिकारी का नाम राहुल साहू (33) है। व्यापम परीक्षा पास करने के बाद साल 2024-25 में ट्रेनिंग के दौरान महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। ऐसे में राहुल साहू ने शादी का वादा किया। इसी साल राहुल को कटघोरा में पोस्टिंग मिली। यहां पीड़िता भी पदस्थ थी। इस दौरान राहुल ने शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती, वह आश्वासन देकर टाल देता था। लगातार दबाव बनाने पर अधिकारी ने जल्द शादी करने की बात कही। शादी की डेट तय थी, फोन बंद कर दूरी बनाई बताया जा रहा है कि 6 फरवरी 2026 को दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन राहुल ने अचानक मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। युवती बार-बार संपर्क करने की कोशिश करती रही, लेकिन काफी दिनों तक कोई संपर्क न हो सका। बाद में जब बात हुई तो अधिकारी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकाना शुरू कर दिया। रायगढ़ के घरघोड़ा से हुई गिरफ्तारी इसके बाद पीड़िता कटघोरा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अधिकारी रायगढ़ के घरघोड़ा में पदस्थ है। 19 फरवरी को पुलिस रायगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लेकर पहुंची। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… महिला कॉन्स्टेबल से रेप, 3 बार अबॉर्शन कराया, डिप्टी-कलेक्टर सस्पेंड:प्यार में फंसाकर संबंध बनाए, 6 महीने बाद कार्रवाई; 2020 CGPSC पास आउट था छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला आरक्षक से रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। 6 महीने पहले जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक महिला आरक्षक ने FIR दर्ज कराई थी कि दिलीप उइके शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन करवा दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
