Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ी मोना अब BJP में महामंत्री:MP महिला मोर्चा...

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ी मोना अब BJP में महामंत्री:MP महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; टीम में 7 उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं मोना सुस्तानी को अब बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। मोना सुस्तानी मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। भोपाल में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। अब उन्हें संगठन में अहम पद मिलने को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिपं सदस्य रही चुकी हैं मोना मोना सुस्तानी इससे पहले एक बार जि पंचायत सदस्य और एक बार जनपद पंचायत की सदस्य भी रहीं हैं। वहीं मोना सुस्तानी के ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ़ विधानसभा से 2 बार विधायक चुने गए और दिग्विजय शासन काल में लंबे समय तक एमपी एग्रो के चेयरमेन रहे हैं। भाजपा के रोडमल नागर ने हराया था 2019 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं, उन्हें भाजपा के रोड़मल नागर ने 2 लाख से अधिक मतों से हरा दिया था। उसके एक साल बाद भोपाल में जाकर भाजपा में शामिल हो गईं। राजगढ़ में लालचुनर के नाम से संगठन बनाकर नातरा प्रथा के खिलाफ बीते 5 साल से लड़ाई लड़ रहीं हैं। इन्हें मिली जिम्मेदारियां ये बनीं उपाध्यक्ष इन्हें बनाया प्रदेश मंत्री कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभार मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रभार नीति, शोध एवं प्रशिक्षण प्रभार यह खबर भी पढ़ें शिवराज के भाई बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इनमें भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत सिंह चौहान उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। खास बात ये है कि बीजेपी में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के दावे के उलट ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक भी महिला को पदाधिकारी नहीं बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here