Homeमध्यप्रदेशओवरलोड ट्रकों की टक्कर, गांव का प्रवेशद्वार टूटा:वेयरहाउस संचालक की लापरवाही, ग्रामीणों...

ओवरलोड ट्रकों की टक्कर, गांव का प्रवेशद्वार टूटा:वेयरहाउस संचालक की लापरवाही, ग्रामीणों ने जताया विरोध

चोरहटा थाना क्षेत्र के बहुरी बांध में नवनिर्मित वेयरहाउस तक जा रहे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही अब ग्रामीणों के लिए खतरा बनती जा रही है। धान भंडारण के लिए जा रहे एक ओवरलोड ट्रक के गांव के प्रवेश द्वार से टकरा जाने के बाद गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद से यह प्रवेश द्वार ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बहुरी बांध में बने वेयरहाउस तक पहुंचने के लिए गांव के इसी प्रवेश द्वार से ट्रक गुजरते हैं। शासकीय कार्य के नाम पर लगातार ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं, जिससे गेट कमजोर हो चुका है। बीती शाम एक बार फिर ओवरलोड ट्रक प्रवेश द्वार से टकरा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और ट्रक चालक व वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है। हादसे के बाद वेयरहाउस संचालक ने गेट का मेंटेनेंस कराने का आश्वासन जरूर दिया, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि वेयरहाउस संचालक की मनमानी के चलते ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी है और प्रशासन भी आंख मूंदे बैठा है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर दहशत का माहौल है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के दौरान गेट गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रवेश द्वार की मरम्मत नहीं कराई गई और ओवरलोड ट्रकों पर रोक नहीं लगी, तो वे वेयरहाउस की ओर जाने वाले ट्रकों को रोकने के लिए धरना देंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here