Homeमध्यप्रदेशएयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी से ग्वालियर में रेप:भोपाल में पति से झगड़े...

एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी से ग्वालियर में रेप:भोपाल में पति से झगड़े के बाद दोस्त के बुलाने पर आई थी, मदद के नाम पर दुष्कर्म

ग्वालियर में एक पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ उसके दोस्त के परिचित ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित 25 वर्षीय महिला भोपाल जहांगीराबाद इलाके की रहने वाली है। 23 जनवरी को पति से झगड़े के बाद वह दोस्त के बुलाने पर ग्वालियर आ गई थी। यहां दो दिन वह यहां वहां रुकी। उसके बाद दोस्त ने अपनी कलीग के उम्रदराज क्लाइंट के यहां उसे भेज दिया। वह उसे विश्वविद्यालय थाना स्थित एक फ्लैट में ले गया और यहां पहले शराब पी, फिर जबरन पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। घटना 25 जनवरी 2026 गमोरा होटल के पास सिटी सेंटर की है। पीड़िता ने भोपाल लौटने के बाद वहां मामले की शिकायत की थी। जिस पर केस डायरी घटना स्थल ग्वालियर का होने पर विश्वविद्यालय थाना आई है। ग्वालियर में रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऑफिस जाने पर पति से हुआ था झगड़ा पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसने बीकॉम की पढ़ाई की है। वर्ष 2021 तक इंडिगो एयरलाइंस की कर्मचारी रही हूं। अब पूरी तरह गृहिणी हूं। उसका पति से बिना बताए ऑफिस चले जाने पर झगड़ा हो गया था। ऑफिस से लौटने पर पति ने उससे मारपीट की थी। 23 जनवरी को झगड़ा हुआ तो वह नाराज होकर मंडीदीप चली गई। वहां से वापस भोपाल आई और ग्वालियर में रहने वाले अपने दोस्त नितिन भदौरिया से मोबाइल पर बात की। नितिन ने कहा कि वह ग्वालियर आ जाए। महिला ग्वालियर आई तो नितिन उसे अपने घर ले गया लेकिन उसके माता-पिता ने घर में रुकवाने से मना कर दिया। महिला को नितिन ने उस दिन एक होटल में रुकवाया और दूसरे दिन अपनी महिला दोस्त से मुलाकात करवाई। महिला दोस्त ने अपने क्लाइंट पंकज शुक्ला नाम के व्यक्ति से मुलाकात करवाई जो उम्र में पीड़िता से काफी बड़ा था। पंकज उसे विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में गमोरा होटल के पास एक फ्लैट पर ले गया। उस फ्लैट के बाहर सीएसके चौधरी के नाम की नेम प्लेट लगी थी। 25 जनवरी की सुबह पंकज शुक्ला ने महिला को नाश्ता करवाया और रात को फिर फ्लैट पर पहुंच गया। नशा करने के बाद किया रेप पंकज उसे अपने फ्लैट पर लेकर पहुंचा और बोला कि अब आराम से यहां पर रहो। इसके बाद वह उसके सामने ही शराब की बोतल खोलकर शराब पीने लगा। उसने महिला को पास बैठने के लिए कहा। यहां उसने पहले गंदी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और जब महिला ने विरोध किया तो जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने दोस्त नितिन को कॉल किया। नितिन ने वहां से उसे निकलने के लिए कहा और युवती को किसी तरह स्टेशन तक पहुंचाया। पति लेने आया था भोपाल से ग्वालियर घटना के बाद वह किसी तरह स्टेशन पहुंची और यहां से पति को कॉल किया। पति उसे लेने के लिए स्टेशन आया और वह वापस भोपाल चली गई। भोपाल पहुंचने के बाद उसने पति को पूरी घटना से अवगत कराया। साथ ही पति के साथ वहां भोपाल में शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेजी, जहां विश्वविद्यालय थाना में रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here