Homeमध्यप्रदेशएमपीसीए प्रबंध समिति की बैठक में कई निर्णय:एसोसिएशन अब पूर्व महिला खिलाड़ियों...

एमपीसीए प्रबंध समिति की बैठक में कई निर्णय:एसोसिएशन अब पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक सहायता राशि देगा,स्कोरर और अंपायर के लिए देनी होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अब पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक सहायता राशि देगा। इसके अलावा अंपायर, स्कोरर, चयनकर्ता को दिए जाने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। 31 मार्च को एसोसिएशन की प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही चंद्रकांत पंडित को अगले दो वर्षों के लिए मध्य प्रदेश का ‘निर्देशक-क्रिकेट’ नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव सुधीर आसनानी ने बताया कि प्रबंध समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। महिला विश्व कप और न्यूजीलैंड के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मैच के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक में हुई चर्चाओं के ब्योरे (minutes) को मंजूरी दी गई। महानआर्यमन ने रखा प्रस्ताव एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने महिला खिलाड़ियों के लिए मासिक सहायता राशि देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों को बीसीसीआई से कोई सहायता नहीं मिलती है वे इस योजना में शामिल किए जांगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट और एक दिवसीय) खेल चुकी खिलाड़ियों को 12500 रुपए और घरेलू क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ियों को उनके द्वारा खेले गए मैचों के आधार पर 6 हजार से 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। 75 वर्ष की आयु के बाद इस राशि के अलावा 7500 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस योजना के लिए खिलाड़ियों को आवेदन देना होगा। इस प्रस्ताव को प्रबंध समिति ने अपनी सहमति दे दी। चयनकर्ताओं, अंपायर,स्कोरर का मानदेय बढ़ेगा बैठक में यह भी तय किया गया कि अब चयनकर्ताओं, अंपायर और स्कोरर को मिलने वाला मानदेय बढ़ाया जाए। इसके अलावा प्रशिक्षकों के मानदेय और प्रोत्साहन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पूर्व में जिन खिलाड़ियों और अंपायर को एसोसिएशन सहायता राशि दे रहा है उसे भी बढ़ाया गया है। स्कोरर और अंपायर के लिए देनी होगी परीक्षा बैठक में क्रिकेट विकास समिति (CDC), अंपायर समिति और स्पर्धा समिति के प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंपायर और स्कोरर के आंकलन की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। साथ ही पैनल में नए स्कोरर और अंपायर जोड़ने के लिए अगले सत्र के पूर्व परीक्षा ली जाएगी। मुरैना-नर्मदापुरम मैदानों में पवेलियन ब्लॉक लगेंगे मुरैना (चंबल) और नर्मदापुरम स्थित एमपीसीए के मैदानों में पवेलियन ब्लाक बनाने की मंजूरी भी दी गई। योजना के अनुसार ये ब्लाक 2026-27 वित्तीय वर्ष में बन जाएंगे। एसोसिएशन अपने सभी मैदानों पर क्रिकेट अकादमी बनाने की योजना भी तैयार कर उसका शीघ्र कार्यान्वयन करेगा। दो घंटे से ऊपर चली इस बैठक एसोसिएशन के कार्य में सुधार लाने और संभागों के साथ बेहतर समन्वय के लिए आधुनिक तकनीक के प्रयोग की संभावना पर भी चर्चा की गई, साथ ही अगले सत्र से संभागीय मैचों में ऑनलाइन स्कोरिंग व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here