मध्य प्रदेश के उज्जैन में साईं दरबार रेस्टोरेंट में परोसे गए लड्डू में नाखून मिला। एक महिला कस्टमर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद फूड डिपार्टमेंट की टीम ने रेस्टोरेंट पर रेड मारी। सर्च के बाद फूड डिपार्टमेंट ने साईं दरबार रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला लड्डू में नाखून होने की शिकायत करती दिख रही है। वह वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि लड्डू में नाखून मिला। उसने यह भी दावा किया कि खाने की क्वालिटी खराब थी। इस बारे में भी शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारी ने कहा- आटा गूंथते समय गिर गया होगा
रेस्टोरेंट संचालक संजय राका का कहना है कि सब साजिश के तहत बदनाम करने के लिए वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। पूरा खाना खाने के बाद आखिरी में महिला ने नाखून निकलने का आरोप लगाया है। हालांकि वीडियो में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी यह बताते हुए दिख रहा है कि नाखून आटा गूंथते समय गिर गया होगा। खाद्य विभाग की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर बसंत शर्मा और उनकी टीम ने रेस्टोरेंट साई दरबार जाकर मौके पर जाकर इंस्पेक्शन किया। इंस्पेक्शन के दौरान खाने की हैंडलिंग और साफ-सफाई को लेकर कुछ कमियां पाई गईं। फूड सेफ्टी ऑफिसर बसंत शर्मा के मुताबिक, एहतियात के तौर पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस दो दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। लड्डू और आलू करी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 25 फरवरी को खराब लड्डू का वीडियो वायरल करने पर FIR
इससे पहले एक युवक ने महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद में खराबी की शिकायत की थी। उसने लड्डू प्रसाद का वीडियो बनाकर 25 फरवरी को शेयर किया था। युवक के खिलाफ झूठ फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। इंस्टाग्राम ID _roshan_yadav2 पर वीडियो जारी करना उज्जैन के एक कंटेंट क्रिएटर को महंगा पड़ गया। वीडियो जारी होने के दो दिन बाद महाकाल मंदिर समिति ने क्रिएटर के खिलाफ महाकाल पुलिस स्टेशन में IT एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। युवक ने वीडियो शेयर करते हुए लड्डू की क्वालिटी पर सवाल उठाए थे और एक लड़की की बीमारी की भी रिपोर्ट की थी। 25 फरवरी को उज्जैन के रोशन यादव ने श्रीअन्ना रागी लड्डू प्रसाद के बारे में एक गुमराह करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। यह प्रसाद श्री महाकालेश्वर मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की ओर से भक्तों को दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर..
