उज्जैन में होमगार्ड सैनिक हरीलाल मालवीय (56 वर्ष) की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। वे चिमनगंज मंडी थाने में ड्यूटी कर रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखा और बचाने के लिए तुरंत सीपीआर दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु श्वसन तंत्र फेल होने के कारण हुई है। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हरीलाल मालवीय को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। लेकिन कुछ देर चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनकी तबीयत कब से खराब थी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। देखिए दो तस्वीरें… परिवार में एक बेटा और बेटी
होमगार्ड कमांडेंट संतोष जाट ने बताया कि जवान हरीलाल उज्जैन के चिमनगंज थाने में वारंट तामील का काम करते थे। पिपली नाका के पास महावीर नगर के रहते थे। वे बाबा महाकाल की सवारी में हमेशा सेवा देते आए हैं। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है। बेटा महाकाल मंदिर में फूल की दुकान लगाता है। उसे अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। वहीं, बेटी मेधावी छात्रा हैं। उसे 6 दिसंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड के स्थापना दिवस पर 40 हजार रुपए का इनाम दिया था।
