Homeमध्यप्रदेशइटारसी में रेलिंग तोड़कर कार नहर में गिरी:3 से 4 लोग लापता,...

इटारसी में रेलिंग तोड़कर कार नहर में गिरी:3 से 4 लोग लापता, रेस्क्यू टीम मौके पर; दो घंटे से तलाश जारी

इटारसी के पथरोटा थाना क्षेत्र में देर रात करीब 12 बजे पथरोटा नहर के पुल से टकराकर एक कार रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी। आशंका है कि वाहन में तीन से चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। पथरोटा नहर में नर्मदा पुरम से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। 2 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। हालांकि, नहर के गहरे और तेज बहाव वाले पानी के कारण अब तक न तो वाहन का पता चल पाया है और न ही उसमें सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है। लोगों ने पुलिस को सूचित किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिरने से पहले एक तेज आवाज की थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। तलाशी अभियान चलाया जा रहा पथरोटा थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन रेलिंग तोड़कर सीधे गहरे पानी में गिरा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। जिले से बुलवाया गया बचाव दल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से एक विशेष बचाव दल को बुलाया गया है। प्रशासन ने एहतियातन नहर के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर उसे सुरक्षित कर दिया है। बचाव दल द्वारा पानी में तलाशी अभियान लगातार जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here