इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद ईरानी सेना ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए है। इजराइल की राजधानी तेल अवीव में लोग सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं। कई जगहों पर लोग अपने पालतू जानवरों के साथ बेसमेंट में छुपते दिखाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे अपने नागरिकों की रक्षा के लिए उठाया कदम बताया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर हमला किया। इनमें खासतौर दुबई में पाम होटल एंड रिसॉर्ट और बुर्ज खलीफा के पास हमला किया गया। इसके अलावा ईरान ने बहरीन में अमेरिकी बेस और रिहायशी इमारतों पर ड्रोन दागे। ईरान-इजराइल जंग के 25 फुटेज… इजराइल में हमले के बाद की 4 तस्वीरें… इजराइल की ईरान पर हमले की 5 तस्वीरें… अमेरिका के ईरान पर हमले की 4 फुटेज… ईरान में हमले के बाद की 6 तस्वीरें… ईरान की जवाबी कार्रवाई की 6 तस्वीरें… —————— ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
