Homeमध्यप्रदेशइंदौर से 4 शहरों का हवाई संपर्क आज से बंद:नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर...

इंदौर से 4 शहरों का हवाई संपर्क आज से बंद:नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू की उड़ानें होंगी बंद; उड्डयन मंत्री करेंगे टर्मिनल 1 का उद्घाटन

देश में रविवार से उड़ानों का नया समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। इस शेड्यूल में इंदौर से देश के चार शहरों का हवाई संपर्क टूटने जा रहा है। इनमें नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू की उड़ानें शामिल हैं। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इन सभी उड़ानों को आज से बंद किया जा रहा है। इन उड़ानों की बुकिंग कंपनी ने एक हफ्ते पहले ही बंद कर दी थी। इधर, एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को नए रूप में तैयार कर टर्मिनल-1 बनाया गया है। आज नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। हालांकि यह सिर्फ औपचारिक उद्घाटन है, यहां से उड़ानों का संचालन कब होगा, यह अभी तय नहीं है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा साल में दो बार देश में संचालित होने वाली सभी उड़ानों का शेड्यूल जारी किया जाता है। मार्च अंत से अक्टूबर अंत के बीच समर शेड्यूल और अक्टूबर अंत से मार्च अंत के बीच विंटर शेड्यूल लागू रहता है। इन शेड्यूल के दौरान ही एयरलाइंस अपनी उड़ानों को बंद करने, नई उड़ानें शुरू करने और मौजूदा उड़ानों के समय में बदलाव जैसे निर्णय लेती हैं। आज से लागू हो रहे समर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इंदौर से चार शहरों की उड़ानें बंद की जा रही हैं। इसके कारण इंदौर के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। समर शेड्यूल में सिर्फ जलगांव फ्लाइट समर शेड्यूल में जहां इंदौर से चार शहरों की उड़ानें बंद हो रही हैं, वहीं इसके बदले में इंदौर को फ्लाई-91 के रूप में एक नई एयरलाइन मिल रही है, जो इंदौर से जलगांव और हैदराबाद के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। इंदौर से हैदराबाद के लिए पहले से उड़ानें मौजूद हैं, इसलिए नए शहर के रूप में इंदौर को सिर्फ जलगांव का सीधा कनेक्शन मिलेगा। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। हालांकि ये फ्लाइट कब शुरू होगी, यह अभी तय नहीं है। उम्मीद है कि 17 अप्रैल से इसका संचालन शुरू होगा। शारजाह उड़ान के फेरे भी कम होंगे समर शेड्यूल में देश के चार शहरों से हवाई संपर्क टूटने के साथ ही मध्यप्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान, शारजाह के लिए संचालित नियमित सेवा के तीन फेरे भी कम हो जाएंगे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसे समर शेड्यूल में सप्ताह में केवल 4 दिन संचालित करने का निर्णय लिया है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से यह उड़ान बंद है। यह कब से फिर शुरू होगी, यह भी अभी तय नहीं है। पहले भी कई शहरों से टूट चुका इंदौर का कनेक्शन इंदौर का हवाई संपर्क इससे पहले भी कई शहरों से टूट चुका है। इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से जोधपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, बिलासपुर, शिरडी और गाजियाबाद के लिए उड़ानें शुरू करने के बाद बंद कर चुकी है। वहीं, अन्य एयरलाइंस की उड़ानें भी अमृतसर, किशनगढ़ और बेलगाम जैसे शहरों के लिए बंद हो चुकी हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here