Homeमध्यप्रदेशइंदौर में साइलेंट अटैक से युवक की मौत:अचानक गश खाकर गिरा, पुलिस...

इंदौर में साइलेंट अटैक से युवक की मौत:अचानक गश खाकर गिरा, पुलिस ने कराया पीएम

इंदौर बाणगंगा इलाके में एक युवक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को वह काम के दौरान अचानक गश खाकर गिर गए थे। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक पुत्र हरीसिंह ठाकुर निवासी भागीरथ पुरा है। दीपक को मंगलवार को घर के यहां साइलैट अटैक आ गया। उसे उपचार के लिए परिजन बीमा अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है।
युवक ने खुद को मारे चाकू
बाणगंगा इलाके में रहने वाले कृष्णा पुत्र महेश निवासी गोविंद कॉलोनी ने मंगलवार रात खुद को चाकू मार लिए थे। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवायएच लेकर आए। यहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कृष्णा ने नशे में होने के चलते यह घटना की है। अभी उसके बयान नहीं हो पाए है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here