इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने भरोसे का फायदा उठाकर कार हड़प ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित का पहले से दोस्त है। पुलिस के मुताबिक, मोहित सूर्यवंशी निवासी श्याम नगर, सुखलिया की शिकायत पर आरोपी फैजान शाह पिता इसराह शाह, निवासी सम्राट नगर, खजराना के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फैजान, मोहित से उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (कार नंबर MP09ZJ2262) लेकर गया और वापस नहीं की। मोहित ने बताया कि वह निजी नौकरी करता है। फैजान ने नवंबर 2025 में कहा था कि उसे शादी में देवास जाना है और वह दो दिन बाद कार लौटा देगा। दो दिन बाद जब कार वापस नहीं मिली तो मोहित ने फैजान को कॉल किया। इस पर उसने कहा कि कार उसके पास सुरक्षित है और कुछ दिन में लौटा देगा। बाद में पता चला कि कार गिरवी रख दी मोहित लगातार फैजान से संपर्क करने की कोशिश करता रहा। बाद में संपर्क होने पर फैजान ने बताया कि उसने कार गिरवी रख दी है। इतना ही नहीं, उसने कार वापस करने से इंकार कर दिया और धमकाया भी। कई बार समझाइश देने के बावजूद उसने बात नहीं मानी। परेशान होकर मोहित ने लिखित शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। अन्य मामलों की भी आशंका पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि फैजान इस तरह के मामलों में पहले भी शामिल रहा है और उसने अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
