Homeमध्यप्रदेशइंदौर में पत्नी ने गांजा-स्मैक बेचने वाले काे पकड़वाया:पुलिस कमिश्नर को भेजा...

इंदौर में पत्नी ने गांजा-स्मैक बेचने वाले काे पकड़वाया:पुलिस कमिश्नर को भेजा VIDEO, कहा- छात्राओं को नशा सप्लाई करता है पति

इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति को गांजा और स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार कराया है।सोमवार को महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से फोन पर शिकायत कर बताया कि उसका पति कॉलेज और हॉस्टल की छात्राओं को नशा सप्लाई करता है। उसने मादक पदार्थों से जुड़ा एक वीडियो भी कमिश्नर को भेजा था। वीडियो देखने के बाद पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सोमवार रात में विजय नगर एसीपी पराग सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महालक्ष्मी नगर स्थित आरोपी की पान दुकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को उसके घर ले गई, जहां से गांजा जब्त किया गया। लसूड़िया पुलिस की पूछताछ में आरोपी बुद्ध किरण ने बताया कि वह सनावद के पास धर्मेंद्र नामक व्यक्ति और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से नशा खरीदता था। बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
मल्हारगंज निवासी एक महिला पेशे से अकाउंटेंट है। उसने पुलिस कमिशनर को बताया कि पति बड़े स्तर पर पान दुकान का संचालन करता है। वह बीते कुछ समय से घर में तौल कांटा रखकर गांजा और नशीली पुड़ियों की बिक्री कर रहा है। मेरे दो बेटियां हैं। पति की इस गतिविधि के कारण उनकी पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। महिला ने बताया कि जब वह इस अवैध गतिविधि का विरोध करती है तो पति और ससुराल पक्ष उसे डराते-धमकाते हैं। इसी के चलते 4 फरवरी को पति ने उससे मारपीट की है। जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई है। तब भी इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन उस समय गांजा जब्त नहीं किया है। वकील के माध्यम से बताया बताया घटनाक्रम पीड़िता इससे पहले अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुन्हारे के पास पहुंची थी, जिन्होंने उसे पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर ने बताया कि पीड़िता द्वारा घर में गांजा रखे होने की जानकारी देने पर मेरे माध्यम से पुलिस कमिश्नर को संपूर्ण घटनाक्रम बताया गया, जिसके बाद कमिश्नर कार्यालय से तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता की मदद की गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here