Homeमध्यप्रदेशइंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी:लोगों को सांस लेने...

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी:लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टियां हुईं; घरों से बाहर निकले

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस के असर से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद दो महिलाओं समेत पांच लोगों को एहतियातन अस्पताल भेजा गया। प्रशासन के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है और कोई भी गंभीर नहीं है। सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसनी ने बताया कि पांचों की हालत ठीक है। एडमिट तीन मरीजों में से एक को डिस्चार्ज कर दिया है। जबकि दो को कुछ देर बाद कर दिया जाएगा। ऐसे ही चरक हॉस्पिटल में 6 लोग एडमिट थे। उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। इनमें से चार लोगों डिस्चार्ज कर दिया है। सिलेंडर काटने के दौरान गैस का रिसाव डीसीपी आनंद कालादगी ने बताया कि ककतपुरा पुल के नीचे शहजाद नाम के एक कबाड़ी द्वारा सिलेंडर काटा जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलते ही आसपास मौजूद लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने कबाड़ी शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। नगर निगम की टीम ने सील की दुकान मामले में नगर निगम की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और कबाड़ दुकानदार शाहरुख शहजाद खान की दुकान सील कर दी स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने बताया कि दुकान सील करने के साथ ही आसपास और बाहर पड़े सामान को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है कि जब तक पुलिस की कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक इन सामान को कहीं ठिकाने नहीं लगाए। नगर निगम द्वारा उसे बाद में जब्त किया जाएगा
देखिए तस्वीरें कबाड़ी दुकान में गैस सिलेंडर काटा जा रहा था एक कबाड़ी की दुकान पर गैस से भरा सिलेंडर लाया गया था। बताया जा रहा है कि कबाड़ी सिलेंडर को काट रहा था, उसी दौरान उसमें भरी गैस रिसने लगी। गैस फैलते ही आसपास के लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कबाड़ी को हिरासत में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने सिलेंडर को अपने कब्जे में लेकर मौके से हटाया। क्षेत्र में पानी का छिड़काव भी किया गया, जिसके बाद हालात काबू में आए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here