Homeमध्यप्रदेशइंदौर में केसरिया महल में दर्शन देंगे बाबा रणजीत:फूलों से सजेगा बंगला,...

इंदौर में केसरिया महल में दर्शन देंगे बाबा रणजीत:फूलों से सजेगा बंगला, सुबह 6 बजे जन्मोत्सव आरती के बाद दर्शन शुरू

इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा रणजीत केसरिया महल में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर को केसरिया पर्दों से सजाया जा रहा है। केसरिया रंग में मंदिर रंगा नजर आएगा। भक्तों के दर्शन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में कूलर, पानी, शरबत की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर में रणजीत लोक का काम भी चल रहा है, इसके चलते बड़ी पार्किंग से ही भक्तों की एंट्री रखी गई है। ऐसी व्यवस्था की गई है, जब भक्त दर्शन कर लौटेंगे तो उन्हें प्रसाद भी वहीं मिल जाए। केसरिया महल में विराजेंगे बाबा रणजीत मंदिर के मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में राम हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर को केसरिया महल की थीम पर सजाया गया है। बाबा रणजीत अपने भक्तों को केसरिया महल में दर्शन देंगे। मंदिर में केसरिया रंग के पर्दे लगाए जा रहे है। इसके साथ ही फूल बंगला भी सजा जा रहा है। रात 10 बजे से बाबा का महाभिषेक किया, फिर श्रृंगार शुरू किया जो सुबह 3 बजे तक चला। सुबह 6 बजे बाबा की जन्मोत्सव आरती के बाद दर्शन शुरू हो गए। यह सिलसिला दिनभर चलेगा। भक्तों के लिए की गई विशेष व्यवस्था पं. दीपेश व्यास ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक भजन गायकों द्वारा मंदिर परिसर में भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भक्तों की सुविधा के लिए जिग-जैग पैटर्न तैयार किया गया है, ताकि वे आसानी से भगवान के दर्शन कर सकें। करीब 40 कूलर लगाए गए हैं। पानी की फुहार छोड़ने वाले पंखे भी लगाए गए हैं, ताकि भक्तों को गर्मी न लगे। ग्राउंड को कवर कर नीचे कारपेट बिछाया गया है। तीन बड़ी एलईडी लगाई गई हैं। साथ ही तीन स्थानों पर पानी की व्यवस्था और एक स्थान पर शरबत की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निकलते समय प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। इसमें फ्रूट सलाद, लस्सी और छाछ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा जो भक्त प्रसाद लाएंगे, उनके लिए भी व्यवस्था रहेगी। 7 अप्रैल को 70 हजार भक्तों के लिए चलित भंडारा आयोजित किया जाएगा। भगवान का होगा अभिषेक, शाम को होगा भंडारा इंदौर के पितृ पर्वत पर भी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के महेश दलोदरा ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक-पूजन किया जाएगा। इसके बाद दाल-टिक्कड़ का भोग अर्पित किया जाएगा। फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। शाम 6 बजे भगवान की आरती की जाएगी। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी और करीब 20 हजार भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here