Homeमध्यप्रदेशइंदौर में आज टैक्स कलेक्शन कैंप:सभी जोनल ऑफिस और मुख्यालय में जमा...

इंदौर में आज टैक्स कलेक्शन कैंप:सभी जोनल ऑफिस और मुख्यालय में जमा कर सकेंगे बकाया, ऑनलाइन भी होगा पेमेंट

इंदौर में बुधवार को सभी जोनल ऑफिस, निगम मुख्यालय, रजिस्ट्रार ऑफिस पर टैक्स कलेक्शन कैंप आयोजित होगा। इसका उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा करदाताओं को एक ही दिन में सुविधा देकर उनके बकाया संपत्ति कर, जलकर और अन्य देयकों का तुरंत निराकरण किया जा सके। राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्डू ने बताया कि निकाय में कर और गैर-कर राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। 25 फरवरी को नगर निगम के सभी जोनल ऑफिस, निगम मुख्यालय, रजिस्ट्रार ऑफिस और अन्य जगह पर विशेष कर संग्रहण शिविर (कैंप डे) आयोजित किया जाएगा। एक दिन की सुविधा, देयकों का तुरंत निराकरण महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा करदाताओं को एक ही दिन में सुविधा देकर उनके बकाया संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य देयकों का तुरंत निराकरण करना है। शिविर के दौरान करदाताओं की समस्याओं का समाधान, बकाया राशि की जानकारी, कर निर्धारण से संबंधित मार्गदर्शन एवं ऑन-द-स्पॉट भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन भी कर सकेंगे भुगतान डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देते हुए नगर निगम ने कर भुगतान की डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। करदाता घर बैठे ही निगम के व्हाट्सएप नंबर 7552465110 पर संपर्क कर अपने बकाया कर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इस पहल से लोगों को ऑफिस आने की जरूरत नहीं होगी और समय व संसाधनों की बचत होगी। महापौर ओर निगमायुक्त ने शहर के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें और नगर निगम के विकास कामों में सहभागी बनें। नगर निगम प्रशासन द्वारा शिविर दिवस पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here