इंदौर के विकास की दिशा तय करने वाला नगर निगम का बजट आज पेश किया जा रहा है। महापौर के श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस पार्षदों रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी। इससे नाराज भाजपा पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए और विरोध किया। दरअसल आज इंदौर नगर निगम का 8450 करोड़ रुपए का ई-बजट पेश हो रहा है। सदन में कांग्रेसी पार्षद और नेता प्रतिपक्ष हाथ में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी विरोध जताते हुए टी-शर्ट पर स्लोगन लिखकर पहुंचे। उन्होंने अपने टी-शर्ट पर ‘पियो नाली का पानी नगर निगम के विकास की कहानी’ लिखा है। बुधवार को इस बजट पर चर्चा और बहस होगी। बजट में इन कामों पर फोकस 1500 करोड़ के जल प्रोजेक्ट्स को गति इधर, अमृत-2 योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए से अधिक के कामों को गति देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शहर में नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा, नई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी और पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा। साथ ही जलूद से इंदौर तक नर्मदा-4 परियोजना के तहत भी कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।
मिनट टू मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
