Homeमध्यप्रदेशइंदौर अग्निकांड-हर्षित ने कबूला उसने लगाई थी चार्जिंग पर कार:पुलिस ने लिए...

इंदौर अग्निकांड-हर्षित ने कबूला उसने लगाई थी चार्जिंग पर कार:पुलिस ने लिए तीनों बेटे और दोस्तों के बयान, हर्षित ने रात 11 बजे लगाई थी चार्जिंग पर कार

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनएक्स में कारोबारी मनोज पुगलिया के घर हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। तिलक नगर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों में सामने आया है कि हादसे के वक्त इलेक्ट्रिक कार (ईवी) चार्जिंग पर लगी हुई थी। इस मामले में पहले ईवी चार्जिंग से इनकार करने वाले परिवार के बयान अब बदल गए हैं, जिससे आग लगने की वजह को लेकर स्थिति साफ होती नजर आ रही है। पुलिस अब मृतक मनोज पुगलिया की पत्नी सहित करीब 20 अन्य लोगों के बयान दर्ज करेगी। बुधवार को तिलक नगर थाना पुलिस ने मृतक मनोज पुगलिया के तीनों बेटों- सौरभ, सौमिल और हर्षित के साथ हर्षित के दोस्तों ऋषभ जादौन और शिवेंद्र के बयान दर्ज किए। करीब 4 घंटे चली पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए। टीआई मनीष लोधा के मुताबिक, सौरभ और हर्षित ने स्वीकार किया है कि कार चार्जिंग पर लगाई गई थी। पहले इनकार, अब स्वीकार सौरभ पुगलिया ने पहले दावा किया था कि कार चार्जिंग पर नहीं लगी थी और उसमें चार्जर भी नहीं था। लेकिन अब उसने बयान में कहा कि कार 85% चार्ज थी, इसलिए उसने चार्जर निकाल दिया था, हालांकि बाद में हर्षित ने रात करीब 11 बजे फिर से चार्जिंग पर लगा दी। हर्षित के बयान से स्पष्ट हुआ कि घटना के दौरान कार चार्जिंग पॉइंट से जुड़ी हुई थी। सौरभ ने सीएम के सामने किया था दावा- कार चार्जिंग पर नहीं लगी थी मनोज के बड़े बेटे सौरभ ने मुख्यमंत्री को बताया कि था मेरी इलेक्ट्रिक कार से आग नहीं फैली। उसे तो मैंने चार्जिंग पर लगाया ही नहीं था। कार में उस रात चार्जर भी नहीं था। ऐसे में उसमें शॉर्ट सर्किट कैसे हो सकता है? जो वीडियो इंस्टाग्राम पर चल रहे हैं, उनमें आप देख सकते हैं। इलेक्ट्रिक पोल पर ब्लास्ट हुआ। जब घर में आग लगी तो ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे माता-पिता को सबसे पहले पता चला था। उन्होंने दरवाजा खोला। बाहर देखा तो ईवी कार के साथ पोर्च में खड़ी बाइक जल रही थी। बिजली कंपनी की शुरुआती जाँच में हुआ था आग लगने के कारणों का खुलासा इंदौर में हुए ईवी हादसे को लेकर बिजली कंपनी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया था कि आग की शुरुआत घर में लगे ईवी चार्जिंग पॉइंट से हुई थी।घर के लिए 15 किलोवॉट का लोड स्वीकृत था, जबकि असल में 2 से 9 किलोवॉट तक ही बिजली का उपयोग हो रहा था। इधर, बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है पूरे घटनाक्रम को लेकर उनकी रिपोर्ट एक से दो दिन में पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। घटना के समय कार चार्जिंग पर लगी हुई थी, जिसकी पुष्टि स्मार्ट मीटर के डिजिटल डेटा से हुई है। कंपनी ने पिछले तीन महीनों का मिनट-टू-मिनट डेटा निकालकर यह रिपोर्ट तैयार की है।अधिकारियों के मुताबिक, कार रोज रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चार्जिंग पर रहती थी। घटनाक्रम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आधी रात को चार्जिंग पर लगी थी ईवी, स्पार्किंग से घर में आग, 8 की मौत इंदौर में 18 मार्च यानी बुधवार को मनोज पुगलिया के दो मंजिला मकान में आग लगी थी। इसमें मनोज सहित उनकी बड़ी बहू सिमरन पुगलिया, बिहार के किशनगंज से केंसर इलाज के लिए आए उनके साले विजय सेठिया, सुमन सेठिया, रुचिका संचेती, राशि, तनय और कार्तिक की जलने और दम घुटने से मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here