Homeमध्यप्रदेशआज भोपाल में जुटेंगे सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और निगमायुक्त:डिजिटल मकान गणना और...

आज भोपाल में जुटेंगे सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और निगमायुक्त:डिजिटल मकान गणना और जनगणना सीखेंगे अफसर, मॉनिटरिंग फॉर्मूला भी समझेंगे

प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, संभागों के आयुक्त और नगर निगमों के कमिश्नर आज भोपाल में रहेंगे। इन अधिकारियों को यह सिखाया जाएगा कि इस साल होने वाली मकानों की डिजिटल गणना कैसे की जाएगी और इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी? मॉनिटरिंग और एक्जीक्यूट करने के लिए क्या तरीका अपनाना होगा? एक मई से शुरू होने वाली मकानों की गणना के लिए इन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने भोपाल बुलाया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की मौजूदगी में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन होने वाली जनगणना के लिए प्रदेश के गृह विभाग के सचिव और राज्य नोडल अधिकारी जनगणना अभिषेक सिंह ने सभी कलेक्टरों, संभागीय आयुक्तों, नगर निगम आयुक्तों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण में आने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए 13 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसका पहला चरण मकान गणना के रूप में इसी साल एक मई से शुरू होने वाला है। इसके लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दी जाएगी ये जानकारी अब तक रिक्त है जनगणना निदेशक का पद
मध्यप्रदेश में जनगणना निदेशक का पद 30 सितंबर के बाद से रिक्त है। तीस सितम्बर को यहां जनगणना निदेशक के रूप में काम कर रहीं भावना वालिम्बे रिटायर हो गई हैं। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार इस पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं कर सके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल होने वाली जनगणना को लेकर मकानों की गणना के लिए तारीख के बाद अब प्रश्नावली और प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया है।
अभी एमपी के जनगणना निदेशक का चार्ज छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार के रूप में है। जनगणना के प्रशिक्षण से 36 घंटे पहले राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय जनगणना के लिए बनाई गई समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार उप सचिव सामान्य प्रशासन जयेंद्र कुमार विजयवत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विजयवत जनगणना 2027 के दोनों चरणों में शासन स्तर से किए जाने वाले कार्यों से संबंधित जिम्मेदारी संभालेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here