Homeमध्यप्रदेशअनूपपुर में पुलिस ने 6 मवेशी पकड़े:मालवाहक वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर, उत्तर...

अनूपपुर में पुलिस ने 6 मवेशी पकड़े:मालवाहक वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर, उत्तर प्रदेश ले जाने की थी तैयारी

अनूपपुर जिले की वेंकटनगर पुलिस चौकी ने बुधवार को पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने ग्राम भेलमा से एक मालवाहक गाड़ी में लदे 6 मवेशी बरामद किए हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान गाड़ी चलाने वाला शख्स अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस को बुधवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भेलमा का रहने वाला ललन राठौर अपने घर की बाड़ी में एक गाड़ी में जबरन भैंसे भर रहा है। दो भैंसों को गाड़ी में इतनी बुरी तरह कसकर बांधा गया था कि उन्हें हिलने-डुलने और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। पुलिस को देखते ही भागा आरोपी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रवीण साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ललन राठौर के घर की बाड़ी में छापा मारा। वहां एक मालवाहक गाड़ी खड़ी मिली, लेकिन पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति अंधेरे में भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पहचान ललन राठौर के रूप में की। 10 लाख का सामान जब्त जब पुलिस ने गाड़ी की जांच की, तो उसमें दो भैंसे तड़पते हुए मिले। गाड़ी के पास ही चार और भैंसे बंधे थे, जिन्हें गाड़ी में लादने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक, इन मवेशियों को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाने की योजना थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 3 लाख रुपए के मवेशी और 7 लाख रुपए की गाड़ी सहित कुल 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। गाड़ी मालिक और चालक के खिलाफ पशु क्रूरता और मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, मवेशियों को सुरक्षा के लिए एक किसान को सौंप दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here