Homeमध्यप्रदेशअक्षरधाम कॉलोनी में जर्जर सड़क-नाली से परेशानी:सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत, नपा पर...

अक्षरधाम कॉलोनी में जर्जर सड़क-नाली से परेशानी:सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत, नपा पर सुनवाई न करने का आरोप

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर की अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क और नाली की खराब स्थिति के कारण रहवासियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। कॉलोनीवासियों ने इस संबंध में नगर परिषद और सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कॉलोनी निवासी बसंत बाला गौर ने बताया कि सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि आवागमन में परेशानी होती है, और बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। उनका आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी कॉलोनी का दौरा तो करते हैं, लेकिन केवल आश्वासन देकर लौट जाते हैं। रहवासियों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद चुनाव जीतकर मांगीलाल मुकाती नगर परिषद अध्यक्ष बने हैं, फिर भी कॉलोनी की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय जनता द्वारा नगर परिषद चुनाव का बहिष्कार भी किया जा चुका है। वित्तीय स्वीकृति मिलना बाकी इस संबंध में प्रभारी सीएमओ दिनेश पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए सभी स्वीकृतियां दी जा चुकी हैं। फिलहाल, वित्तीय स्वीकृति मिलना बाकी है। परिषद की बैठक में वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ठेकेदार को सड़क निर्माण का आदेश जारी किया जाएगा। कॉलोनीवासियों को भी इस प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here