Homeमध्यप्रदेशअंबाह में रेत माफिया ने वन आरक्षक को कुचला, मौत:गश्त के दौरान...

अंबाह में रेत माफिया ने वन आरक्षक को कुचला, मौत:गश्त के दौरान ट्रैक्टर रोकने पर हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

अंबाह के रानपुर में रेत माफिया के ट्रैक्टर ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को कुचल दिया। यह घटना रानपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 552 पर हुई, जिसमें हरकेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह अंबाह रेंज के गश्ती दल की ओर से अवैध रेत खनन और परिवहन को रोकने के अभियान के दौरान हुआ। चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। वन आरक्षक हरकेश गुर्जर ने रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, तभी चालक ने उसे बेरहमी से कुचल दिया। घटना के बाद मौके से फरार हुआ ड्राइवर घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वन विभाग का गश्ती दल हरकेश गुर्जर के शव को जिला चिकित्सालय ले गया। सूचना मिलने पर दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ महीने पहले ही हुआ था ट्रांसफर मृतक वन आरक्षक हरकेश गुर्जर मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव का निवासी था। वह कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश के अन्य जिले से स्थानांतरित होकर अंबाह रेंज में पदस्थ हुआ था। वन अमले के साथ मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here