भोपाल में प्रॉपर्टी गाइडलाइन को लेकर प्रशासन का दावा है कि इस बार औसत बढ़ोतरी सिर्फ 1.5% होगी, लेकिन पूरी सूची इसकी उलट तस्वीर दिखाती है। शहर की 100 से अधिक प्रमुख लोकेशन पर 50% से ज्यादा बढ़ोतरी प्रस्तावित है, जबकि 17 इलाकों में दरें दोगुने से भी अधिक करने की तैयारी है। इस ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला बुधवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में होगा, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे। बैठक में सरकार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी शामिल होंगे। नई दरें लागू होने पर इन इलाकों में मकान खरीदना महंगा होगा, साथ ही रजिस्ट्री खर्च भी बढ़ेगा। कुल 2175 लोकेशन का ड्राफ्ट जारी किया गया है। नगर निगम सीमा में 607 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट 5% से लेकर 181% तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। पंजीयन विभाग ने 628 लोकेशन पर दरें बढ़ाने और 795 लोकेशन को मर्ज करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे इन क्षेत्रों में भी दाम बढ़ेंगे। ड्राफ्ट के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भानपुर स्थित निर्मल सिटी में प्रस्तावित है, जहां दर 6400 रुपए प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 18 हजार रुपए की गई है, यानी 181% तक वृद्धि। एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में 100% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। झुग्गी बस्तियों में भी 25% वृद्धि ड्राफ्ट में झुग्गी बस्तियों में भी 20-25% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। यहां अधिकतर टीनशेड मकान हैं, जबकि कुछ जगह आरसीसी निर्माण भी हैं और मकानों का आकार 450–600 वर्गफीट है। नरेंद्रदेव नगर झुग्गी में दर 6400 रु. प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 8000 रुपए प्रस्तावित है। यहां सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री सबनानी बोले-
यदि दरें बढ़ीं तो विरोध करूंगा… पहले भी बढ़ी दरों का विरोध किया था, अब भी खिलाफ हूं। अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जबरन बढ़ोतरी न हो। बैठक में बढ़ी गाइडलाइन आई तो विरोध करेंगे।’ -भगवानदास सबनानी, विधायक, सदस्य, जिला मूल्यांकन समिति
